असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी ATAL PENSION YOJANA उनकों हर महीने कुछ निश्चित पेंशन का प्रावधान करती है जो 60 वर्ष की उम्र के बाद उन्हें डे होगी |अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष के लोगों द्वारा कुछ राशि हर महीने उनके बैंक खाते में जमा करने होंगे |इसके बाद 1000 रु० से 5000 रु० तक पेंशन मिलेगी |
क्या है अटल पेंशन योजना ?
भारत की अधिकतर जनता ग्रामीण इलाकों में ही निवास करती है ऐसे में में उनकी आजीविका का साधन कृषि एवं पशु-पालन ही है और ऐसे में उनको मूल जरूरत पूरी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं इसी को देखते हुए भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के सम्मान में atal pension yojana की शुरुआत की जिसमें कुछ निश्चित राशि जमा करने के बाद जमा-कर्ता को 60 वर्ष उम्र होने पर कुछ निश्चित राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी
अटल पेंशन योजना की आवश्यकता
यह पेंशन उन लोगो को एक मासिक आय प्रदान करता है जब उम्र के साथ उनकी आय में कमी होती है और वे वे अपनी दैनिक जीवन में होने वाली जरुरत को पूरा करने में असमर्थ होते है तब मासिक पेंशन से निश्चित आय से सम्मान जनक जीवन यापन करने में सहायक होता है
अटल पेंशन योजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस योजना का आरम्भ 9 मई 2015 को कोलकाता में किया गया जो 1 जून 2015 से पूरे भारत में लागू हो गया
अटल पेंशन योजना का लाभ कैसे उठाएं ?
अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो इस पेंशन का लाभ ले सकता है
इसमें कम से कम 20 वर्ष तक प्रीमियम जमा करना होगा जो उसकी उम्र के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है
अटल पेंशन योजना के फायदे
इस योजना में जमाकर्ता द्वारा जमा किये गए पैसे और उम्र के अनुसार मासिक पेंशन कम से कम 1000 और अधिक से अधिक 5000 हो सकती है जो 60 वर्ष पूरे होने के उपरांत शुरू होगी यदि जमाकर्ता की मृत्यु हो जाती है तो इसका लाभ उसकी पत्नी को मिलेगा और यदि पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा नामित व्यक्ति को इसकी अर्जित राशि वापस दी जाएगी
atal pension yojana निवेश चार्ट
उम्र | समय (वर्ष में) | रु०1000 मासिक पाने हेतु | रु०2000 मासिक पाने हेतु | रु०3000 मासिक पाने हेतु | रु० 4000 मासिक पाने हेतु | रु० 5000 मासिक पाने हेतु |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
जमा की गई राशि | 170,000 | 340,000 | 5,10,000 | 6,80,000 | 8,50,000 |
जन धन योजना
मान लीजिये कोई व्यक्ति 1000 रु० मासिक पेंशन हेतु आवेदन करता है और उसकी उम्र 18 वर्ष है तो फिर वह
42 रु० मासिक जमा करेगा उसके द्वारा जमा की गयी राशि रु० 170000 होगी और वह रु०1000 मासिक का पात्र होगा
अटल पेंशन योजना हेतु जमा करने की प्रक्रिया
आवेदक मासिक, तिमाही, छमाही या फिर वार्षिक रूप से अपने बैंक या डाकघर बचत खाते से ऑटो डेबिट माध्यम से किया जा सकता है
आवेदक अपने नजदीकी बैंक या डाकघर में जाकर इस योजना हेतु पंजीकरण करा सकता है
अटल पेंशन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- बैंक या डाकघर बचत पासबुक
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर आवेदक के पास होना चाहिए
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- atal pension yojana में नामांकन अनिवार्य है यदि आवेदक अविवाहित है तो वह नामिनी किसी को बना सकता है विवाहित होने की दशा में उसकी पत्नी नामिनी होगी
- एक व्यक्ति केवल एक ही बार इस योजना का लाभ ले सकता है
- यह योजना केवल भारतीय नागरिक के लिए ही है
- आवेदक एक वर्ष के दौरान अपनी पेंशन राशि को घटा या बढ़ा सकता है
अटल पेंशन योजना की वेबसाइट : क्लिक करे
निवेश चार्ट पूरा देखें : क्लिक करे
ATAL PENSION YOJANA की पूरी जानकारी इस पोस्ट में आपको मिल जाएगी अगर फिर कुछ शिकायत है तो आप मुझे कमेंट करें |