बिहार भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें?

बिहार भू नक्शा डाउनलोड , बिहार भूमि का नक्शा, bihar bhu naksha website, bihar bhu naksha online order, भू नक्शा डाउनलोड

बिहार भू नक्शा डाउनलोड : बिहार सरकार ने भूमि सुधार के मद्देनजर बिहार भूमि का नक्शा  को ऑनलाइन कर दिया है | बिहार भू नक्शा पोर्टल को समय-समय पर अपडेट भी किया जाता है |

 भू नक्शा बिहार देखने के लिए पहले तहसील या पटवारी का चक्कर लगाना पड़ता था परंतु बिहार भू नक्शा ऑनलाइन पोर्टल जारी होने से कोई भी व्यक्ति आसानी से घर बैठे भू नक्शा देख सकते हैं | 

 यदि आप अपनी Bihar Bhu Naksha देखना चाहते हैं ,  और उसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस पोस्ट के माध्यम से  हमने सारी जानकारी आपसे साझा की है |

बिहार भूमि का नक्शा चेक एवं डाउनलोड कैसे करें? 

यदि आप अपने गांव की जमीन का नक्शा कैसे देखें Bihar? खोज रहें हैं तो आपको निचे दीये गए कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा –

स्टेप 1 – bihar bhu naksha website

सर्वप्रथम बिहार भू नक्शा के ऑफिसियल साईट पर जाएँ | जिसका लिंक यहाँ आपको दिया जा रहा हैं 

Bhunaksha official site

स्टेप 2 – अपने जिले , उप जिले , मौजा को चुने 

अब आप अपने जिले को चुने ,  फिर अपने  तहसील को  चुनते हुए अपने क्षेत्र अथवा न्याय पंचायत को चुने और अंत में अपने मौजा या गांव को चुने |  जैसा के चित्र में दर्शाया गया है –

बिहार भू नक्शा डाउनलोड

स्टेप 3 – बिहार भू नक्शा खसरा नंबर डालें

आप सर्च बार में अपना खसरा नंबर डालें अथवा Bihar Bhu map में अपने खसरा नंबर पर क्लिक करें |

स्टेप 4 – अपना विवरण चेक करें 

जैसे ही आप खसरा नंबर पर क्लिक करेंगे ,  आपके सामने खसरा नंबर से संबंधित पूरी जानकारी, जैसे – क्षेत्रफल कितना है,  भूमिधर का नाम क्या है ,  उसके पिता का नाम क्या है, उसकी जाति तथा निवास स्थान का विवरण मिल जाएगा |

बिहार भूमि का नक्शा

स्टेप 5 – LPM REPORTS क्लिक करें

सभी जानकारी सही होने पर आपको LPM रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा जिससे आप अपना भू नक्शा चेक कर सके और डाउनलोड कर सके जैसा के चित्र में दिखाया गया

स्टेप 6 – बिहार भू नक्शा डाउनलोड

अब आपके सामने Bihar Bhu Naksha का  नया पेज ओपन होगा जिसमें भू नक्शा से संबंधित रिपोर्ट्स होगी जैसे उसका क्षेत्रफल , खसरा संख्या,  खाता संख्या तथा साथ में चौहद्दी भी होगी |  जैसा कि नीचे दिया गया है –

बिहार भूमि का नक्शा

भू नक्शा बिहार उपलब्ध जिलों के सूची 

भू नक्शा बिहार पोर्टल पर अभी कुछ ही जिलों का नक्शा अपलोड हुआ है जिनके लिस्ट नीचे दी गई है –

बेगूसरायजहानाबाद
कटिहार मधेपुरा
जमुई लखीसराय
मुंगेरनालंदा 
पश्चिम चंपारणशेखपुरा
सुपौल
बिहार भू नक्शा डाउनलोड

bihar bhu naksha के अन्य जिले जिनका अभी तक डाटा अपलोड नहीं है

बिहार के बाकी जिले  जिनका भूमि रिकॉर्ड्स अभी तक ऑनलाइन नहीं हुआ है उनकी लिस्ट नीचे दी जा रही है यह भी धीरे-धीरे वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे |

  1. अररिया – Araria
  2. अरवल – Arwal
  3. औरंगाबाद – Aurangabad
  4. बाँका – Banka
  5. भागलपुर – Bhagalpur
  6. भोजपुर – Bhojpur
  7. बक्सर – Buxar
  8. दरभंगा – Darbhanga
  9. पूर्वी चम्पारण – East Champaran
  10. गया – Gaya
  11. गोपालगंज – Gopalganj
  12. कैमूर – Kaimur
  13. खगड़िया – Khagaria
  14. किशनगंज – Kishanganj
  15. मधुबनी – Madhubani
  16. मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur
  17. नवादा – Nawada
  18. पटना – Patna
  19. पूर्णिया – Purnea
  20. रोहतास – Rohtas
  21. सहरसा – Saharsa
  22. समस्तीपुर – Samastipur
  23. सारन – Saran
  24. शिवहर – Sheohar
  25. सीतामढ़ी – Sitamarhi
  26. सीवान – Siwan
  27. वैशाली – Vaishali

 यदि इनमें से आपका भी जिला आता है तो आपको भूमि नक्शा बिहार के लिए अपने नजदीकी तहसील में संपर्क करना होगा |

भू नक्शा बिहार ऑनलाइन के उद्देश्य 

बिहार राज्य की सभी नागरिकों की बिहार भूमि का नक्शा  प्राप्त करें हो रही असुविधा को देखते हुए राज्य सरकार ने भू नक्शा ऑनलाइन करने का निर्णय लिया |

Bhu naksha online  हो जाने से राज्य के नागरिकों को अपने तहसील के पटवारी के चक्कर नहीं लगाने होंगे अपने अपने घर बैठे ही अपने कंप्यूटर से या जन सेवा केंद्र से अपने खेत का नक्शा आसानी से देख सकते हैं या निकलवा सकते हैं | 

बिहार भू नक्शा डाउनलोड online के लाभ 

भूमि का नक्शा बिहार ऑनलाइन हो जाने से बिहार राज्य के नागरिकों को निम्नलिखित लाभ होंगे –

  • भूमि का नक्शा प्राप्त करने के लिए में बिहार के नागरिकों को तहसील या पटवारी के चक्कर नहीं लगाने होंगे
  • भू नक्शा प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना होगा आप कुछ ही मिनटों में आप चाहे तो अपने मोबाइल से अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं 
  • भूलेख बिहार से केवल नक्शा ही नहीं आपको नक्शा से संबंधित सारे  विवरण जैसे उसका क्षेत्रफल तथा  चौहद्दी आदि की पूरी जानकारी मिल जाएगी
  • बिहार भू लेख के माध्यम से आप अपने गांव के किसी भी खसरा नंबर का पूरा विवरण मिनटों में निकाल सकते हैं

bihar bhu naksha online order

बिहार सरकार ने दूरदराज इलाकों या फिर जहां पर  वृद्धजन हैं उन को ध्यान में रखते हुए भू नक्शा को  डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने की व्यवस्था की है |

 आपको  ऑफिशियल साइट पर जाकर भू नक्शा की डोर स्टेप डिलीवरी के लिए आवेदन करना होगा जिसके लिए आप को मामूली शुल्क भी देना होगा इसके बाद आपके दिए गए एड्रेस पर आपका भू नक्शा डिलीवर कर दिया जाएगा |

DLRS Bihar Gov In  महत्वपूर्ण बिंदु 

  • आपको होम डिलीवरी के लिए ₹150 शुल्क के साथ  डिलीवरी चार्ज भी देना पड़ सकता है
  •  आप एक बार में अधिकतम 5 खातों की जानकारी  मंगा सकते हैं 
  •  डोर स्टेप डिलीवरी केवल उन्हीं राज्यों के लिए उपलब्ध है जिनका ऑनलाइन डाटा अपलोड है

bhu naksha bihar pdf download करने की प्रक्रिया

बिहार सरकार ने राजस्व विभाग की साइट पर भू नक्शा डाउनलोड करने का निर्देश पीडीएफ में भी डाउनलोड किया है यदि आपको कोई दिक्कत हो रही है या आप उस प्रक्रिया को देखना चाहते हैं तो उसकी लिंक नीचे दी गई है जिस पर क्लिक करके आप बिहार सरकार द्वारा जारी भू नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया को पीडीएफ में देख सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं |

bhu naksha bihar pdf download

bihar bhu naksha app

 यदि आप भू नक्शा बिहार का ऐप ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता दें कि बिहार सरकार के राजस्व विभाग द्वारा अभी तक भू नक्शा का कोई भी ऑफिशियल ऐप जारी नहीं किया गया है |

 परंतु  फिर भी ऐसे एप्लीकेशन आपको प्ले स्टोर ऐप डाउनलोड करके बिहार भू नक्शा अपने मोबाइल में देख सकते हैं |

बिहार भू नक्शा एप्स डाउनलोड करने के लिए बस आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा और bihar bhu naksha  सर्च करना होगा आपको कई सारे ऐप दिख जाएंगे आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं |

दोस्तों आज इस पोस्ट में हमने आपको बिहार भूमि का नक्शा से संबंधित जानकारी पूरे विस्तार से बताइए यदि आपको फिर भी दिक्कत हो रही है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं | ज्यादा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को देखते रहें अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें |

bihar bhu naksha websiteक्लिक करें
bihar bhu naksha online orderक्लिक करें
होम पेजgraminyojana.com

बिहार भू नक्शा डाउनलोड के महत्वपूर्ण प्रश्न 

खेत का नक्शा कैसे निकाला जाता है?

आपको आधिकारिक साइट पर जाना होगा और  सर्च बॉक्स में अपना खसरा नंबर डालना होगा फिर आप अपने खसरा नंबर के जरिए अपने खेत का नक्शा निकाल सकते हैं

मैं बिहार का लैंड मैप कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

बिहार का लैंड मैप डाउनलोड करने के लिए आपको भी नक्शा की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आप  लैंड मैप को डाउनलोड कर सकते हैं

Leave a Comment