फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : Bihar Fasal Bima

फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : विषम परिस्थियों के कारण होने वाले फसलों के नुकसान की भरपाई के बिहार सरकार ने बिहार फसल बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की घोषणा कर दी हैं |

 उन किसान को जिनके फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें सहकारिता विभाग के द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना के जरिये वित्तीय सहायता मुहैया करायी जाएगी ।

बिहार फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को आगे खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिहार फसल योजना के बारे में सभी जानकारी जैसे पात्रता दस्तावेज़, पंजीकरण, प्रक्रिया अथवा आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जैसे सारी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें |

बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है?

बिहार राज्य सरकार ने किसानो के हितों की रक्षा के लिए फसल सहायता योजना चलायी है जिसमें सभी पंजीकृत किसानों को उनकी फसलों के नुकसान होने पर वित्तीय सहायता प्रदान करेगी|

इस योजना में किसानों से किसी भी प्रकार का कोई प्रिमियम नहीं लिया जायेगा | इस योजना में मिलने वाली धनराशि सीधे किसानों के खाते में उनके द्वारा दिए बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी |

Bihar fasal bima yojana का उद्देश्य

 बिहार फसल बीमा योजना का एकमात्र उद्देश्य यह है कि किसानों को फसलों में हुआ नुकसान कि भरपाई करना तथा किसानों को खेती करने कि लिए प्रोत्साहित करना है और राज्य में खेती को बढ़ावा देना है।

इस योजना के द्वारा बिहार के किसानों की फसलों को बाढ़, सूखा, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली नुकसान के लिए किसानों को आर्थिक सहायता देना  तथा भविष्य में खेती करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

बिहार फसल बीमा योजना का लाभ

मौसम की मार से हुए फसलों के नुकसान का सामना करने वाले लाखो किसानों को बिहार फसल बीमा योजना लाभ पहुंचता हैं। किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने इस योजना का शुरुआत किया।

  • 15 दिनों के अंदर ही मुआवजा राशि किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
  • फसलों की क्षति और दावा का जाँच लोकल स्तर पर होगा |
  •  निबंधन सहित जारी सारी सूचना किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिये दिया जाएगा।
  • सरकार व किसानों के बीच तीसरा कोई मध्यस्थ नहीं होगा।
  • किसानों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।
  • डीजल सब्सिडी को प्रीमियम समेत अन्य योजनाओं का लाभ ले सकते है। 
  • कटाई के 15 दिन के भीतर ही सहायता राशि किसानों के खाते में आ जाएगा।

Bihar fasal sahayata की आवश्यक शर्तें

  • आपदा में मिलने वाली फसल की क्षति पहले की तरह है जल्द मोबाइल से निबंधन की व्यवस्था की जाएगी। 
  • प्रत्येक फसली  में किसानों को ऑनलाइन निबंधन करना होगा।
  • आवेदन के समय ही किसानों को सभी  सूचनाओं जैसे  पहचान पत्र, फोटो, बैंक पास बुक, निवासप्रमाण पत्र, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, फसल का रकबा आदि जानकारी अप लोड करना होगा। 
  • ऐसे  किसान जो दूसरे की जमीन पर खेती करते हैं उन्हें उससे सम्बंधित  स्व घोषणा प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • इस योजना का लाभ उन किसानों को प्रदान किया जाएगा जिनकी फसल क्षति किसी प्राकृतिक आपदा, मौसम की खराब परिस्थिति के कारण हुई है |
  •  बिहार फसल योजना 2020 के अंतर्गत राज्य के किसानों के फसल की वास्तविक उपज दर में से 20 प्रतिशत तक का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 7500 की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  •  बिहार फसल योजना 2020 के अंतर्गत राज्य के किसानों के फसल की वास्तविक उपज दर में से 20 प्रतिशत से अधिक का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 10000 की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसलों को बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सहायता धन राशि सीधे लाभार्थियो के बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर की जाएगी।
  • आवेदक  बिहार राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए। 
  • इस योजना के अंतर्गत वही किसान आवेदन कर सकते हैं जिस की फसल प्राकृतिक आपदाओं मौसम की मार से बर्बाद हुई है।

फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज 

स्वप्रमाणित प्रति रैयत कृषक के लिए (अधिप्राप्ति)

  1. भू स्वामित्व प्रमाण पत्र
  2.  किसान के जमीनका रशीद

अन्य कृषक के लिए (अधिप्राप्ति)

  •  स्व घोषणा प्रमाण पत्र।
  • आवेदक की  फोटो (50kb से कम होनी चाहिए)
  • आवेदक का वोटर कार्ड (भारत निर्वाचन द्वारा मान्यता प्राप्त) 400kb से कम होनी चाहिए और pdf के रूप में होनी चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र (400kb से कम का होना चाहिए और pdf के रूप में होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक पासबुक

 बिहार फसल योजना ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल योजना की अधिकृत वेबसाइट पर होगा जहाँ आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। 
  2. अब आपको लिस्ट ऑफ़ एलिजिबल ग्राम पंचायत पर क्लिक करना होगा। 
  3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको बिहार राज्य रबी या खरीफ के स्टेटस पर क्लिक करना होगा। 
  4. आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल कर आएगा जिसमें आपको यह डाउनलोड करना होगा 
  5.  आपको इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  6. इस प्रकार आप बिहार फसल बिमा योजना निरीक्षण  ऐप डाउनलोड कर पाएंगे। 

पात्र ग्राम पंचायत की सूचि देखने की प्रक्रिया :

  1. सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक  वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। 
  3. होम पेज पर आपको लिस्ट ऑफ़ एलिजिबल ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  4. इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें साल , जिले का नाम तथा ब्लॉक का नाम चुनना होगा। 
  5. ग्राम पंचायत की सूचि आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी। 

फसल सहायता योजना बिहार में अब तक प्राप्त कुल आवेदन इस प्रकार है

  1. रबी    –  54350 (2018)
  2. रबी    – 1955512 ( 2019)

फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

  1. सबसे पहले आवेदक को बिहार राज्य फसल सहायता बिमा योजना की आधिकारिक  वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. इसके पश्चात आपके सामने  फसल सहायता योजना एवं अधिप्राप्ति का विकल्प दिखाई देगा जिस पर  क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा। 
  3. फिर कंप्यूटर स्क्रीन पर नया पेज खुलने के बाद आपका  अपना किसान पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालना होगा|
  4. जैसे ही आप सारी जानकारी भरेंगे आपके सामने फसल बिमा योजना का पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा जिसे आप आसानी से भर सकते हैं 

 इस तरह आपका बिहार फसल योजना के अंतर्गत आवेदन हो जायेगा। 

नोट – बिहार फसल योजना की एक महत्वपूर्ण सुचना यह हैं की खरीफ विपणन मौसम 2022-23 के अंतर्गत अधिप्राप्ति किसानों का निबंधन अनिवार्य हैं। 

पासवर्ड और यूजर आईडी कैसे बनायें 

बिहार फसल योजना फॉर्म भरने के लिए पासवर्ड और यूजर आईडी जरुरी है 

  1.  सबसे पहले बिहार फसल योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2.  पेज ओपन होने के बाद आपके सामने यूजर आईडी  और पासवर्ड के लिए क्लिक करें बटन पर क्लिक करना होगा |
  3. फिर सभी शर्तों को चेक करने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा |
  4. फिर आपके सामने नए पेज खुलेगा जिसमे अपना जिला , प्रखंड , पैक , राजस्व गावं आवेदक का नाम , पिता का नाम , जन्म दिनांक आदि की सारी जानकारी देनी होगी
  5. जिसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करना होगा फिर आपको रजिस्टर नंबर और पासवर्ड मिल जायेगा |

फसल बिमा की महत्वपूर्ण जानकारी 

योजना का नाम बिहार फसल बिमा योजना 
डिपार्टमेंट सहकारिता विभाग
लाभार्थी सभी पंजीकृत किसान 
उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों की क्षति हेतु वित्तीय सहायता देना 
मिलने वाली राशि 7500 से  10000
ऑफिसियल साईट https://pacsonline.bih.nic.in/fsy/Default.aspx
यूजर रजिस्टर http://mobapp.bih.nic.in/epacsmember/Register.aspx
निरीक्षण एप्पhttps://play.google.com/store/apps/details?id=bih.nic.in.raviinspection
ग्राम पंचायत की सूचि http://epacs.bih.nic.in/BRFSY/PanchayatListRavi.aspx

सहकारिता विभाग का हेल्पलाइन नंबर 

यदि आपको फिर भी कोई समस्या हो रही है तो निचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं –

06212 – 2200693

Toll free – 1800 345 290

इस प्रकार इस  लेख के द्वारा मैंने आपको सारी सुचना दे दिया  हैं जो बिहार फसल बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2022 से सम्बंदित हैं।  अगर आपको कोई भी  कार्य में परेशानी हो तो आपको अपनी समस्या दूर करने के लिए  बिहार फसल योजना नंबर दिए गए हैं जहा आप कॉल कर सकते हैं |

बिहार फसल बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म FAQ

फसल बीमा में कितना पैसा मिलता है?

फसल बीमा में अधिकतम ₹10000 तक प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान राशि मिलती है

इसे भी पढ़े

(DBT) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें? DBT Agriculture Portal 2022

मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना 2022 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Leave a Comment