
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार Form : अक्सर समाज मे बेटियों को बोझ समझा जाता है और उन्हें हमेशा बेटों के मुकाबले कम आँका जाता है | इसका असर देश की साक्षरता दर एवं लिंगानुपात पर भी होता है |
इसलिए केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी बेटियों को ध्यान में रख कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कई योजनाएं समय समय पर लाती रहती हैं और उनका सही से संचालन हो इसका भी ध्यान रखती हैं |
ऐसी ही एक योजना बिहार राज्य में बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसे मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना नाम दिया गया है |पात्रता की शर्ते , लाभ क्या है ?, आवेदन कैसे करें आदि के बारे में जानने के लिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें |
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2021 क्या है ?
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत सरकार बेटी की जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के रुप में 51000 रूप किस्तों में देगी जो उसके बैंक खाते में प्राप्त होंगे |
Mukhyamantri kanya suraksha yojana 2021 में बालिकाओं को उनकी जन्म से लेकर स्नातक स्तर तक की पढाई का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी | इस योजना के अंतर्गत सरकार 51000 रु० देगी जो सीधे बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर के माध्यम से प्राप्त होगा |
कन्या सुरक्षा योजना में मिलने वाली धनराशि किस्तों के रूप में प्राप्त होगी जो जन्म से लेकर स्नातक की पढाई तक मिलेगा | जन्म के समय 2000 रु० खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे इसी तरह 1 वर्ष के हो जाने पर 1000 रु० हर महीने दो वर्ष के होने तक मिलेंगे तक मिलेंगे | इंटरमीडिएट के बाद 10000 रु० और स्नातक के बाद 25000 रु० मिलेंगे
इस प्रकार कुल 51000 रु० की आर्थिक सहायता सरकार देगी |
अपडेट ; मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा एक नया फैसला लिया गया :
अगर नितीश कुमार को आगे सेवा करने का मौका मिलेगा तो वो प्रोत्साहन राशि को निम्न तरीके से बढ़ा देंगे :
- इंटर पास करने की प्रोत्साहन राशि 10000 रु० से बढ़कर 25000 रु० तक हो जाएगी।
- ग्रेजुएट पास होने की प्रोत्साहन राशि 25000 से बढ़कर 50000 रु० तक कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना List 2020
मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही कन्या सुरक्षा योजना (mksy) का लाभ ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को मिल सके इसके लिए सरकार ने लगभग 2 करोड़ बालिकाओं को इसका लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है |
इस योजना से समाज में रूढ़िवादी विचार को ख़त्म करने में सहायता मिलेगी , तथा जो लोग बेटी की पढाई पर ज्यादा खर्च करना मुनासिब नहीं समझते है उनको भी अब इस योजना से लाभ मिल सकेगा |
इसे भी पढ़े : बिहार फसल बिमा योजना
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य
- कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना
- महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देना
- समाज की रूढ़िवादी विचारधारा आर पर रोक लगाना
- साक्षरता दर को बढ़ाना
- बाल विवाह को रोकना
- लिंगानुपात में वृद्धि करना
- बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करना
Kanya suraksha yojana 2021 key feature
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना |
घोषणा कर्ता | मुख्यमंत्री नितीश कुमार |
उद्देश्य | भ्रूणहत्या को कम करना |
लाभार्थी | बाल कन्यायें |
राज्य | बिहार |
विभाग | महिला एवं बाल विकास |
MKSY 2021 की किस्त
जन्म के समय | 2000 रु० |
1 वर्ष के बाद | 1000 रु० दो वर्ष तक |
2 वर्ष के बाद | 2000 रु० |
हाईस्कूल पास होने पर | 10000 रु० |
10+2 के बाद | 10000 रु० |
स्नातक के बाद | 25000 रु० |
कन्या सुरक्षा योजना बिहार के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को 51000 रु० का लाभ मिलेगा
- सरकार के इस कदम से महिलाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी और उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेगी
- गरीब परिवार की बेटियों को इसका लाभ मिलेगा जिससे भ्रूण हत्या को रोका जा सकेगा
- Kanya suraksha yojana से रूढ़िवादी विचारधारा को समाज में फ़ैलने से रोका जा सकेगा
- महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा
- इस योजना से 1.60 करोड़ बालिकाओं को लाभ होगा
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न पात्रता होनी आवश्यक है —
- इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवार को ही मिलेगा
- आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए
- इस योजना का लाभ परिवार की केवल दो बेटियों को मिलेगा
- Kanya suraksha yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक taxpayer नहीं होना चाहिए
- बेटी का जन्म निबंधन 1 वर्ष के भीतर हुवा हो
कन्या सुरक्षा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- 10 तथा 12 की मार्कशीट ( 10000 रु० हेतु )
- स्नातक की मार्कशीट
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार Form कैसे भरें ?
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार Form भरने हेतु निम्न चरण अपनाये –
- सबसे पहले आवेदक को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा
- आंगनवाड़ी केंद्र से कन्या सुरक्षा योजना प्राप्त करें
- आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही सही भरें
- फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज लगाकर आंगनवाड़ी सेविका के पास जमा कर दें |
- जैसे ही लाभार्थी सूची में आपकी बेटी का नाम हो जायेगा आपको सूचित कर दिया जायेगा
- इस प्रकार कन्या सुरक्षा योजना में आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जायेगा |
इस लेख में मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार Form कैसे भरें ? की पूरी जानकारी दी गयी है यदि फिर भी आपको कोई दिक्कत हो रही है तो हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं |