gram panchayat janam praman patra online apply | birth certificate registration online 2024

जन्म प्रमाण पत्र कैसे भरे | जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे लिखें? मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?यूपी में जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है?

janam praman patra online apply

janam praman patra online apply : अक्सर लोग अपना या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिये इधर उधर घुमते रहतें हैं और सभी से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनायें? पूछते रहते हैं, इनमें से अधिकतर लोग तो प्राय: दलालों के चक्कर में फँस कर बहुत सारे पैसे भी खर्च कर देतें हैं |

 जन्म प्रमाण पत्र एक वैध दस्तावेज़ है जो कई महत्वपूर्ण जगहों , सरकारी योजनाओं एवं पासपोर्ट आदि के लिए काम आता है | तो , जन्म प्रमाण पत्र क्या है? जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनायें ? क्या दस्तावेज़ लगेंगे ? आदि के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें |

Contents hide

जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?

जन्म प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी एक वैधानिक दस्तावेज़ होता है जो बच्चे के जन्म के बाद हॉस्पिटल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा जारी किया जाता है |

इसमें बच्चे का जन्म स्थान , दिनांक , समय , पिता का नाम , माता का नाम तथा पते का विवरण होता है | जन्म प्रमाण पत्र आगे चलकर बहुत ही लाभकारी योजनाओं में सहायक सिद्ध होता है |

रोचक तथ्य 

CertificateBirth Certificate
जारी करने वाली संस्था नगर निगम , हॉस्पिटल व ग्राम पंचायत सचिव 
कार्य अवधि 7 से 14 दिन
आवेदन शुल्क 21 दिन की दशा में निशुल्क21 दिन से अधिक होने पर मामूली शुल्क
ऑफिसियल साईट http://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login
आधार कार्ड चेक करना है कैसे करे

जन धन योजना

Birth Certificate Issuing Authority

 वैसे तो जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म के समय ही हॉस्पिटल द्वारा बना दिया जाता है परन्तु किसी कारण वश नहीं बन पाता है तो जन्म के 21 दिनों के अंदर आवेदन कर नि:शुल्क जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं |

जारी करने वाली संस्थाएं 

  •  नगर निकायों में नगर पालिका के कार्यालय 
  • नज़दीकी अस्पताल 
  • CMO कार्यालय 
  • ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त जन्म पंजीकरण अधिकारी (सचिव)
  • ब्लाक कार्यालय 

Importance of Birth Certificate 

आयु निर्धारण में Birth certificate बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है | इसके अलावा कुछ बिंदुओं से इसके महत्व को परिभाषित किया जा सकता है |

  • आयु की सत्यता का पता लगाने में वैध दस्तावेज़  साबित होता है |
  • वरिष्ठता निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है |
  • सरकारी योजनाओं में 
  • बालिग होने की सत्यता में
  • स्कूल या कॉलेजों में प्रवेश के समय 
  • बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में सहायक 
  • हिस्सेदारी के निर्धारण में 

जन्म प्रमाण पत्र निम्न कार्यों में सहायक 

  • पासपोर्ट बनवाने में सहायक
  • आधार कार्ड बनवाने में सहायक 
  • पैन कार्ड बनवाने में 
  • वोटर आईडी बनवाने में
  • स्कूल में नाम लिखवाने में
  • Govt की योजनाओं में
  • सरकारी नौकरी में 

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

जन्म यदि अस्पताल में हुआ है तो फिर चिंता करने की कोई जरुरत नहीं आप जन्म के 21 दिन के अंदर निम्न कागज़ात देकर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं |

  • माता – पिता का पहचान पत्र 
  • आधार कार्ड (यदि लागू हो )
  • पते का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म दिनांक
  • पैदा होने का दिन 

21 दिन से अधिक होने की दशा में 

यदि आप अभी तक अपना जनम प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए हैं और आपको 21 दिन से अधिक हो चुके या फिर आपकी आयु अधिक हो चुकी है तो भी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है |

किसी कारण वश यदि आप अपना या किसी भी परिचित का जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते है तो आपको निम्न दस्तावेज़ की जरुरत पड़ेगी |

  • नोटरी या शपथ पत्र 
  • आधार कार्ड (यदि हो )
  • मोबाइल नंबर
  • स्कूल द्वारा जारी कोई दस्तावेज़ 
  • टीकाकरण का कार्ड 
  • अस्पताल द्वारा जारी डिस्चार्ज स्लिप

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनायें? जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया

  1. अस्पताल से 

यदि बच्चे या आपका जन्म अस्पताल में हुआ है और जन्म को अभी 21 दिन नहीं हुए हैं तो आप उपरोक्त दस्तावेज़ जमा कर जनम प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं और वो भी बिलकुल मुफ्त में |

और यदि 21 दिनों से अधिक की अवधि हो चुकी है तो आप मामूली शुल्क देकर यह प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं |

  1. अन्य संस्था से 

यदि आप अपना birth certificate बनवाना चाहते है तो ऊपर बताये गए दस्तावेज़ नोटरी या शपथ पत्र के साथ आधार कार्ड लगाकर सबसे पहले CMO कार्यालय में जाकर पंजीकरण करना होगा (21 दिन से अधिक होने पर ) फिर उसके बाद ग्राम पंचायत सचिव के पास या नगर निगम कार्यालय में  आवेदन करना होगा |

21 दिन से अधिक होने की दशा में मामूली शुल्क अदा कर आप यह प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं |

कितने दिनों में प्राप्त होगा birth certificate 

आपने हॉस्पिटल में आवेदन किया है तो आवेदन के 1 से 7 कार्य दिवस में आपको प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा |

 और यदि आपने अन्य जगहों पर जैसे नगर निगम में या ब्लाक में ग्रामीण क्षेत्रों में सचिव के पास आवेदन किया है तो 7 से 14 दिनों का समय लग सकता है |

 जल्दी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आप आवेदन करने के बाद सभी कागज़ात एवं पंजीकरण रसीद लेकर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं |

janam praman patra online apply

janam praman patra online apply हेतु आपको ओफिसिअल साईट पर रजिस्टर करना होगा –

How to register on crsorgi.gov.in

  • Birth Certificate बनाने हेतु सबसे पहले ऑफिसियल साईट पर जाएँ |
  • User login के निचे general public signup पर क्लिक करें |
  • नए स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें user name, email id, mobile no. , चुने
  • फिर निचे अपना राज्य , जिले , ब्लाक , पंचायत का चुनाव कर रजिस्टर पर क्लिक करें |
  • फिर आपको रजिस्टर मेल पर एक लिंक मिलेगा उस पर आपका यूजर आईडी मिल जायेगा

janam praman patra form kaise bhare

  • janam praman patra online apply ऑफिसियल साईट पर जाएँ 
  • फिर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें 
  • जैसे ही लॉग इन करेंगे आपको निचे दिया गया इंटरफेस दिखेगा
  • फिर बर्थ टैब पर क्लिक करें  
  • अब आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी जिसमें आप सारी जानकारी भरेंगे जैसे –
  1. जन्म का दिनांक 
  2. स्थान
  3. लिंग
  4. पिता का नाम
  5. माता का नाम
  6. राज्य 
  7. जिला
  8. ब्लाक
  9. पंचायत
  10. मोबाइल नम्बर 
  11. आवेदन कर्ता का पता 
  12. आधार कार्ड नंबर यदि हो 
  • फिर उसके बाद जरूरी कागज़ात लगाकर सबमिट कर देंगे 
  • अब आपको एक आवेदन संख्या मिल जायेगा जिससे आप अपना स्टेटस देख सकते हैं 

पंचायत से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? 

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा यदि बच्चे का जन्म 21 दिनों के अंदर है तो उसका  जन्म पंजीकरण कराकर आप उसका जन्म पत्र बनवा सकते हैं|

 पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिव / ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जन्म प्रमाण पत्र  तुरंत जारी कर दिया जाता है और आपको प्रणाम पत्र भी प्रदान किया जाता है |

 यदि बच्चे का जन्म 21 दिनों के बाद का है तो आपको एक शपथ पत्र नोटरी देना पड़ सकता है जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा प्रमाणित होना चाहिए |

 आप शपथ पत्र को ग्राम पंचायत कार्यालय में देकर अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं |

जन्म प्रमाण पत्र ग्रामीण 

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत कार्यालय की स्थापना की गई है जिससे ग्रामीण जनता को ज्यादा परेशानी ना हो |

 इसके साथ ही ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्राम सचिव की उपस्थिति भी हफ्ते में एक दिन अनिवार्य कर दी गई है जो ग्राम पंचायत के सभी कार्यों को देखेंगे उसी में से एक कार्यक्रम प्रमाण पत्र का भी है |

 ग्राम पंचायत सचिव सभी ग्रामीणों का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन स्वीकार करेंगे तथा उन्हें तत्काल 1 से 2 दिनों के भीतर सभी को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा | जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के आधार कार्ड अपडेट में एक  उपयोगी दस्तावेज भी  होगा

 birth certificate online status

  • ऑफिसियल साईट पर लॉग इन करें 
  • Birth tab पर क्लिक करें 
  • फिर APPLICATION UNDER SUBMISSION पर क्लिक कर स्टेटस देख सकते हैं |

संपर्क सूत्र

किसी भी सहायता या शिकायत हेतु आप  7289941939 पर संपर्क कर सकते हैं 

या फिर  ईमेल srocrs.rgi[at]nic.in पर मेल कर सकते हैं 

janam praman patra form kaise bhare FAQ

जन्म प्रमाण पत्र की फीस

इसे बनाने में कोई पैसा नहीं लगेगा 21 दिन के अंदर बनवाने पर यह निशुल्क है |

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है

इसे बनवाने में अधिकतम 21 दिन का समय लगेगा

मेरी आयु 25 वर्ष है मुझे कौन कौन से दस्तावेज़ चाहिए ?

किसी भी आयु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जो जन्म के 21 दिन से अधिक के हो उन्हें शपथ पत्र आधार कार्ड (यदि हो) प्रधान द्वारा प्रमाणित जन्म आदि चाहिए |

 जन्म प्रमाण पत्र हेतु मुझे कहाँ आवेदन करना होगा ?

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो ग्राम पंचायत अधिकारी के पास , और यदि आप नगरीय क्षेत्र से हैं तो नगर निगम कार्यालय में आवेदन करना होगा |

जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कैसे होगा ?

संशोधन हेतु आपको जहाँ से अपने प्रमाण पत्र प्राप्त किया है वहां से समबन्धित दस्तावेज़ जमा कर सुधार करा सकते हैं , इसके लिए आपको कुछ फीस भी जमा करनी होगी |

क्या दूसरा जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है ?

जी हाँ | यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र खो गया है तो आप दूसरा बनवा सकते हैं लेकिन जन्म तिथि वही रहेगी 

क्या जन्म प्रमाण पत्र में आधार कार्ड लिंक होता है ?

 जी नहीं | यह लागू नहीं होता है |

kahin bhi ham apna janam praman patra banwa sakte hain kisi bhi state me?

जी हाँ | आप कहीं भी किसी भी राज्य में अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं |

क्या एक जगह बनने के बाद दूसरी जगह बना सकते हैं जन्म प्रमाण पत्र?

 जन्म प्रमाण पत्र केवल एक बार ही बनता है चाहे किसी भी राज्य से बना हो वह हर जगह मानी होगा 

आशा करता हूँ मेरे द्वारा janam praman patra online apply के विषय में दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी | यदि आपका कोई सुझाव हो तो हमे नि:संकोच कमेंट करें | 

इसे भी पढ़ें

(updated) ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें 2023

(पंजीकरण) उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना 2023 : SHADI ANUDAN FORM ONLINE UP

(IGRSUP) जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश 2023

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश ONLINE 2023

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? kanya sumngala yojna 2023